इस्कॉन करेगा 30 अगस्त से श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन

WhatsApp Channel Join Now
इस्कॉन करेगा 30 अगस्त से श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन


रांची, 18 अगस्त (हि.स.)। राजधानी रांची के कांके रोड स्थित इस्कॉन संस्था की ओर से रांची में 30 अगस्त से 03 सितंबर तक पांच दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा।

आयोजन के दौरान 04 सितंबर को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी और 05 सितंबर को नन्दोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी इस्कॉरन के राधा रंजन दास ने मंगलवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी। राधा रंजन दास ने राजधानीवासियों से इस अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में दिव्य कथा और उत्सव में सहभागी बनने का आग्रह किया है।

उल्लेखनीय है किइस्कॉन संस्था का भारत सहित पूरे विश्व में भगवान श्री कृष्ण की हजारों मंदिर है। संस्था की ओर से समाजहित सेवा कार्य का काम किया जाता है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak

Share this story