इरफान ने वित्त मंत्री राधाकृष्ण का जाना हालचाल

WhatsApp Channel Join Now
इरफान ने वित्त मंत्री राधाकृष्ण का जाना हालचाल


रांची, 29 अप्रैल (हि.स.)। मंत्री इरफान अंसारी ने मंगलवार को रांची स्थित सेंंटेविटा हॉस्पिटल पहुंचकर अस्पताल में भर्ती वित्तमंत्री राधाकृष्ण किशोर से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना।

इस दौरान उन्होंने अस्पताल में वित्त मंत्री के स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली और उनसे बातचीत की।

मौके पर डॉक्टरों ने बताया कि उनकी तबीयत में पहले की अपेक्षा तेजी से सुधार हुआ है और इलाज का सकारात्मक असर दिख रहा है। चिकित्सकों के अनुसार यदि स्वास्थ्य में इसी तरह सुधार जारी रहा तो जल्द ही उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा सकता है।

मंत्री ने कहा कि राधा कृष्ण किशोर उनके लिए अभिभावक समान हैं। वे हमेशा उन्हें स्नेह, मार्गदर्शन और प्रेरणा देते रहे हैं। इसी कारण वे अपने अन्य कार्यक्रमों को छोड़कर सबसे पहले अस्पताल पहुंचकर उनका हालचाल जानने आए।

उन्होंने कहा कि राज्यहित में वित्त मंत्री की सक्रिय भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। सरकार और जनता दोनों उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Share this story