एम्स देवघर के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे इरफान अंसारी

WhatsApp Channel Join Now
एम्स देवघर के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे इरफान अंसारी


रांची, 09 अक्टूबर (हि.स.)। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), देवघर के द्वितीय दीक्षांत समारोह में स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। 10 अक्टूबर 2026, शनिवार को आयोजित होने वाले इस समारोह में उपराष्ट्रपति मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। यह जानकारी मंत्री इरफान अंसारी ने शुक्रवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी।

जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी को समारोह में शामिल होने के लिए अधिकृत किया है। इस अवसर पर डॉ इरफान अंसारी की उपराष्ट्रपति से मुलाकात भी प्रस्तावित है।

एम्स देवघर का दीक्षांत समारोह चिकित्सा शिक्षा, अनुसंधान और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में राज्य की बढ़ती पहचान को रेखांकित करेगा। इस प्रतिष्ठित संस्थान से प्रशिक्षित होने वाले चिकित्सक भविष्य में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। स्वास्थ्य मंत्री की उपराष्ट्रपति से मुलाकात के दौरान राज्य की स्वास्थ्य संबंधी प्राथमिकताओं और चिकित्सा संस्थानों के विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की संभावनाएं हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Share this story