विश्व नवकार महामंत्र दिवस 09 को, राज्यपाल को मिला आमंत्रण

WhatsApp Channel Join Now
विश्व नवकार महामंत्र दिवस 09 को, राज्यपाल को मिला आमंत्रण


रांची, 04 अप्रैल (हि.स.)। जीतो (जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन) के एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से शनिवार को शिष्टाचार भेंट कर उन्हें 09 अप्रैल 2026 को आयोजित होने वाले विश्व नवकार महामंत्र दिवस (द्वितीय संस्करण) में शामिल होने का आमंत्रण दिया।

इस अवसर पर बताया गया कि यह आयोजन विश्व स्तर पर एक साथ मनाया जाएगा, जिसमें विश्व शांति और समृद्धि के लिए णमोकार मंत्र का सामूहिक जाप किया जाएगा।

जीतो के अध्यक्ष विशाल जैन ने सभी नागरिकों से इस पावन अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की। रांची में यह कार्यक्रम मारवाड़ी भवन, हरमू रोड में सुबह 8:01 बजे से 9:36 बजे तक आयोजित होगा, जबकि जो लोग उपस्थित नहीं हो सकेंगे, वे अपने स्थान पर ही मंत्र का जाप कर इस अभियान से जुड़ सकते हैं। प्रतिनिधिमंडल में संस्था के चीफ सेक्रेटरी सर्वेश जैन, लेडीज विंग की चीफ सेक्रेटरी एकता बड़जात्या, यूथ विंग चेयरपर्सन नितेश जैन और राकेश बछावत शामिल थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

Share this story