गुरु नानक पब्लिक स्कूल में इंटर-हाउस नृत्य प्रतियोगिता संपन्न

WhatsApp Channel Join Now
गुरु नानक पब्लिक स्कूल में इंटर-हाउस नृत्य प्रतियोगिता संपन्न


रामगढ़, 10 अगस्त (हि.स.)। श्री गुरु नानक पब्लिक स्कूल के ऑडिटोरियम में सोमवार को इंटर-हाउस नृत्य प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। रंगारंग प्रस्तुतियों और शानदार नृत्य प्रदर्शन से पूरा ऑडिटोरियम देर तक तालियों की गूंजता रहा। विद्यालय के चारों सदनों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता में प्रत्येक सदन से 40-40 विद्यार्थियों ने भाग लिया। पारंपरिक, लोक एवं समकालीन नृत्य शैलियों की आकर्षक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। चारों सदनों के बीच कड़ा और रोमांचक मुकाबला देखने को मिला।

प्रतियोगिता में कुल 160 विद्यार्थियों ने हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। रंग-बिरंगी वेशभूषा, आकर्षक प्रस्तुति और मनमोहक नृत्य ने निर्णायकों के लिए निर्णय लेना चुनौतीपूर्ण बना दिया।

विद्यालय के प्राचार्य हरजाप सिंह ने सभी प्रतिभागियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, आत्मविश्वास और रचनात्मक प्रतिभा को निखारने का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम का सफल एवं आकर्षक संचालन कक्षा 11 (ह्यूमैनिटीज) की छात्रा अनन्या कुमारी ने किया। उनके आत्मविश्वासपूर्ण, प्रभावशाली और सहज मंच संचालन ने कार्यक्रम में नई ऊर्जा भर दी। उपस्थित अतिथियों और दर्शकों ने उनकी एंकरिंग की खूब सराहना की।

कार्यक्रम में गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के प्रधान सरदार परमदीप सिंह कालरा सहित विद्यालय प्रबंधक समिति के सदस्य सरदार मनमोहन सिंह लांबा, सरदार हरपाल सिंह अरोड़ा सहित अन्य उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

Share this story