इंटर डिस्ट्रिक्ट वुडबॉल चैंपियनशिप संपन्न

WhatsApp Channel Join Now
इंटर डिस्ट्रिक्ट वुडबॉल चैंपियनशिप संपन्न


रांची, 03 मई (हि.स.)। झारखंड राज्य वुडबॉल संघ की ओर से मोराबादी स्थित डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय मैदान में रविवार को झारखंड स्टेट इंटर डिस्ट्रिक्ट वुडबॉल चैंपियनशिप 2026 का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में रांची सहित राज्य के विभिन्न जिला और स्कूलों के 100 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। यह जानकारी देते हुए अमन कुमार ने जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि प्रतियोगिता में जूनियर बालक वर्ग में जयंत उरांव प्रथम, वंश कुमार द्वितीय और अंश कुमार तृतीय रहे।

वहीं जूनियर बालिका वर्ग में अनुष्का कुमारी ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि नेहा कुमारी दूसरे और शिवानी कुमारी तीसरे स्थान पर रहीं।

सीनियर बालक वर्ग में आशुतोष कुमार विजेता बने। अजीत कुमार गोप दूसरे और सरवर अंसारी तीसरे स्थान पर रहे। सीनियर बालिका वर्ग में प्रियांशुका कुमारी प्रथम, ज्योति कुमारी द्वितीय और वंदना खालको तृतीय रहीं।

सभी विजेताओं को अतिथियों ने मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शशि वर्मा ने कहा कि यह प्रतियोगिता राज्य में वुडबॉल खेल के बढ़ते प्रभाव और युवाओं के उत्साह का प्रतीक के रूप में उभरी है। इससे खिलाड़ियों में जोश दिख रहा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शशि वर्मा एवं रिंकू वर्मा, विशिष्ट अतिथियों में संघ के अध्यक्ष संजीव कुमार, सचिव गोविंद झा सहित कई गणमान्य मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Share this story