प्रमंडलीय आयुक्त ने अपर समाहर्ता कार्यालय का किया निरीक्षण

WhatsApp Channel Join Now
प्रमंडलीय आयुक्त ने अपर समाहर्ता कार्यालय का किया निरीक्षण


चतरा, 28 सितंबर (हि.स.)। उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल आयुक्त विजय कुमार गुप्ता सोमवार को चतरा पहुंचे। उपायुक्त रवि आनंद ने परिसदन में उनका स्वागत किया। इसके बाद आयुक्त ने समाहरणालय स्थित अपर समाहर्ता कार्यालय का निरीक्षण कर विभिन्न शाखाओं के कार्यों एवं अभिलेखों की समीक्षा की।

उन्होंने आपदा प्रबंधन, लीज बंदोबस्ती, भू-हस्तांतरण, राजस्व न्यायालय में लंबित वाद, आरटीआई मामलों की प्रगति की जानकारी ली। लंबे समय से लंबित मामलों का नियमानुसार प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध निष्पादन करने का निर्देश दिया।

आयुक्त ने अपर समाहर्ता अरविंद कुमार को अंचल एवं हल्का कार्यालयों का नियमित व औचक निरीक्षण करने तथा लंबित मामलों की लगातार समीक्षा करने को कहा। उन्होंने अभिलेखों को अद्यतन रखने और कार्यालयीन कार्यों में पारदर्शिता व जवाबदेही सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेन्द्र तिवारी

Share this story