इनरव्हील क्लब ने थाने में लगाया वाटर कूलर

WhatsApp Channel Join Now
इनरव्हील क्लब ने थाने में लगाया वाटर कूलर


रामगढ़, 03 अप्रैल (हि.स.)। इनरव्हील क्लब ऑफ रामगढ़ के तत्वाधान में समाज सेवा के अंतर्गत रामगढ़ थाना परिसर में वाटर कूलर लगाया गया

वाटर कूलर का उद्घाटन शुक्रवार को क्लब की सदस्य मीरा बगड़िया, रामगढ़ महिला थाना प्रभारी, वीणा कुमारी, अध्यक्ष नमिता सराफ ने संयुक्त रूप से पिता काटकर किया। वहीं वाटर कूलर सुरक्षित रखने के लिए शेड का निर्माण किया गया।

क्लब की ओर से इस सुविधा को और अधिक उपयोगी बनाने के उद्देश्य से एक वाॅश बेसिन, पुलिस स्टेशन की दीवार के बाहर की ओर भी लगाया गया।

मौके पर क्लब की अध्यक्ष नमिता श्राफ ने बताया कि भविष्य में भी इस प्रकार के जनहित कार्य निरंतर किए जाते रहेंगे। इससे समाज के अधिक से अधिक लोगों को लाभ मिल सके। इस सेवा कार्य के माध्यम से इनरव्हील क्लब ऑफ रामगढ़ ने न केवल पुलिस कर्मियों बल्कि आम जनमानस की सुविधा का भी विशेष ध्यान रखा है।

इस अवसर पर महिला थाना प्रभारी वीणा कुमारी, सब इंस्पेक्टर सुमंत राय, विकास कुमार के अलावा क्लब सचिव जनेशा वडेरा, निधि चौधरी, नीरु साहनी, अनुराधा श्रॉफ, पिंकी पोद्दार, जसबिंदर होरा, नवलजीत कौर, मधु अग्रवाल, रंजू अग्रवाल, श्वेता जैन, मधु बरेलिया सहित अन्य उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

Share this story