इनर व्हील क्लब ने मरीजों के बीच बांटे फल और ड्राई फ्रूट

WhatsApp Channel Join Now
इनर व्हील क्लब ने मरीजों के बीच बांटे फल और ड्राई फ्रूट


रांची, 06 जुलाई (हि.स.)।

इनर व्हील क्लब ऑफ स्वर्णरेखा, रांची डिस्ट्रिक्ट-325 की ओर से सोमवार को सेवा और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े दो कार्यक्रम आयोजित किए गए। क्लब की अध्यक्ष नीता शेखर और सचिव शालिनी सिन्हा के नेतृत्व में सदर अस्पताल में डायलिसिस करा रहे 10 किडनी मरीजों के बीच खजूर, बादाम, सेब और अमरूद का वितरण किया गया।

इस अवसर पर क्लब की अध्यक्ष नीता शेखर ने कहा कि सेवा कार्यों का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों का उत्साहवर्धन करने के साथ उन्हें पौष्टिक आहार उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि सामाजिक सरोकारों के साथ पर्यावरण संरक्षण के लिए भी क्लब लगातार अभियान चलाता रहेगा। कार्यक्रम के दूसरे चरण में प्लांटेशन प्रोजेक्ट के तहत एदलहातू रोड स्थित जीवन कंपाउंड में 11 पौधों का रोपण किया गया।

इस दौरान क्लब की सदस्याओं ने पौधों के नियमित संरक्षण, सिंचाई और देखभाल का संकल्प लिया और अधिक से अधिक लोगों से पर्यावरण संरक्षण अभियान से जुड़ने की अपील की।

मौके पर वक्ताओं ने कहा गया कि भविष्य में भी सेवा, स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े जनहित के कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे।

कार्यक्रम में क्लब की आईपीपी अर्चना त्रिवेदी, कोषाध्यक्ष निशी श्रीवास्तव, आईएसओ अनीता जायसवाल सहित अन्य सदस्य मौजूद थीं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Share this story