इनर व्हील क्लब ने शंभू शिवालय मंदिर में लगाया वाटर कूलर, स्वच्छता के लिए भेंट किए डस्टबिन

WhatsApp Channel Join Now
इनर व्हील क्लब ने शंभू शिवालय मंदिर में लगाया वाटर कूलर, स्वच्छता के लिए भेंट किए डस्टबिन


रामगढ़, 27 अक्टूबर (हि.स.)। इनर व्हील क्लब ऑफ रामगढ़ की ओर से मंगलवार को नेहरू रोड स्थित प्राचीन शंभू शिवालय मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए वाटर कूलर लगाया गया। इसके साथ ही मंदिर परिसर में स्वच्छता बनाए रखने के उद्देश्य से दो डस्टबिन भी भेंट किए गए।

क्लब की इस पहल से मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं, बुजुर्गों और स्थानीय नागरिकों को शीतल पेयजल की सुविधा मिलेगी। वहीं, डस्टबिन की व्यवस्था से मंदिर परिसर को साफ-सुथरा रखने के साथ लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने में मदद मिलेगी।

इस अवसर पर क्लब की अध्यक्ष श्वेता जैन ने कहा कि धार्मिक स्थलों पर स्वच्छता बनाए रखना और श्रद्धालुओं को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि क्लब सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों के माध्यम से समाज की सेवा के लिए प्रयासरत है।

मंदिर समिति के सदस्यों और स्थानीय नागरिकों ने क्लब की इस पहल की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

मौके पर क्लब की अध्यक्ष श्वेता जैन के अलावा मनबीर कौर, रंजू अग्रवाल, नीति अरोड़ा, प्रियंका जैन, नीरू साहनी, मेघा बगरिया, निधि बुढ़िया और पिंकी बंसल उपस्थित थीं।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

767887 Articles

Share this story