इनरव्हील क्लब ने सफाई कर्मियों को किया सम्मानित

WhatsApp Channel Join Now
इनरव्हील क्लब ने सफाई कर्मियों को किया सम्मानित


रामगढ़, 14 जुलाई (हि.स.)। सामाजिक सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए इनरव्हील क्लब ऑफ रामगढ़ ने मंगलवार को छावनी परिषद क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और सफाई कर्मियों के सम्मान को समर्पित एक विशेष अभियान चलाया।

कार्यक्रम के दौरान पौधारोपण, डस्टबिन वितरण और सफाई कर्मियों को रेनकोट देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत क्लब की सदस्यों की ओर से पौधारोपण से हुई। सदस्यों ने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लेने की अपील की। इसके बाद छावनी परिषद को सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता बनाए रखने के उद्देश्य से 25 डस्टबिन उपलब्ध कराए गए, ताकि नागरिकों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़े और क्षेत्र को साफ-सुथरा रखने में सहयोग मिल सके।

मानसून के मौसम में प्रतिकूल परिस्थितियों में भी अपनी सेवाएं देने वाले सफाई कर्मियों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए क्लब की ओर से 25 सफाई कर्मियों को रेनकोट भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सफाई कर्मियों ने क्लब के इस मानवीय प्रयास के प्रति आभार व्यक्त किया।

क्लब अध्यक्ष श्वेता जैन ने कहा कि इनरव्हील क्लब रामगढ़ समाजसेवा, पर्यावरण संरक्षण और जनकल्याण के कार्यों के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। भविष्य में भी क्लब जरूरतमंदों की सहायता और सामाजिक सरोकार से जुड़े ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन करता रहेगा।

कार्यक्रम में क्लब की अध्यक्ष श्वेता जैन के अलावा शर्मिष्ठा दत्त, अनुराधा श्रॉफ, रंजू अरोड़ा, जसमीत सोनी, नीरू सहनी, पिंकी गांधी, दीपा वडेरा, जसविंदर कौर, मेघा बागड़िया, नमिता श्रॉफ, जसप्रीत, गुरबक्स सैनी सहित क्लब की कई सदस्य उपस्थित थींं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

Share this story