इनरव्हील क्लब ने फेरीवालों में किया बड़े छाते का वितरण

WhatsApp Channel Join Now
इनरव्हील क्लब ने फेरीवालों में किया बड़े छाते का वितरण


रामगढ़, 11 अगस्त (हि.स.)। इनरव्हील क्लब ऑफ रामगढ़ के तत्वावधान में मंगलवार को फेरीवालों और ठेला-खोमचा वालों के बीच बड़े छातों का वितरण किया गया। इस सेवा कार्य का उद्देश्य गर्मी और बारिश के मौसम में खुले आसमान के नीचे अपना व्यवसाय करने वाले जरूरतमंद लोगों को राहत देना था।

इस मौके पर क्लब की सदस्यों ने कहा कि समाज के जरूरतमंद वर्गों की सहायता करना और उनके जीवन को आसान बनाना इनरव्हील क्लब का प्रमुख उद्देश्य है।

क्लब की ओर से समय-समय पर समाज के जरूरतमंद लोगों के लिए विभिन्न सेवा और जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहे हैं। क्लब की इस पहल को स्थानीय लोगों ने सराहना की। वहीं, छाता प्राप्त करने वाले लाभार्थियों ने क्लब के इस सराहनीय प्रयास के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह पहल उनके लिए काफी उपयोगी साबित होगी और कठिन मौसम में उन्हें अपने व्यवसाय को जारी रखने में मदद मिलेगी।

इस अवसर पर क्लब की अध्यक्ष श्वेता जैन, सचिव नवलजीत कौर, अयंगर, जसमीत कौर सोनी सहित अन्य सदस्य मौजूद थीं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

Share this story