फ्रेंडशिप डे पर इनरव्हील क्लब ने की विश्वास और सहयोग की भावना व्यक्त
रामगढ़, 03 अगस्त (हि.स.)। इनरव्हील क्लब ऑफ रामगढ़ के तत्वाधान में सोमवार को फ्रेंडशिप डे के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य मित्रता, आपसी सहयोग, प्रेम एवं सामाजिक सौहार्द का संदेश देना था। इस दौरान क्लब की सदस्यों ने एक-दूसरे को फ्रेंडशिप बैंड बांधकर मित्रता का सम्मान किया और मित्रता के महत्व पर अपने विचार साझा किया। कार्यक्रम में विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों, खेलों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का भी आयोजन किया गया, जिससे सभी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
मौके पर क्लब की अध्यक्ष श्वेता जैन ने कहा कि सच्ची मित्रता जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है। मित्रता हमें एक-दूसरे के प्रति विश्वास, सहयोग और संवेदनशीलता की भावना सिखाती है। कार्यक्रम का समापन सभी सदस्यों ने एक-दूसरे को फ्रेंडशिप डे की शुभकामनाएं देने और समाज सेवा के प्रति अपने संकल्प को दोहराने के साथ हुआ।
मौके पर क्लब अध्यक्षा श्वेता जैन, रंजू अग्रवाल, अनुराधा श्रॉफ, शर्मिष्ठा दत्ता, रेनू मेवार, जसबिंदर होरा सहित अन्य उपस्थित थे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

