रांची विवि के स्कूल ऑफ योगा में दीक्षा आरंभ कार्यक्रम का आयोजन

WhatsApp Channel Join Now
रांची विवि के स्कूल ऑफ योगा में दीक्षा आरंभ कार्यक्रम का आयोजन


रांची, 14 अगस्त (हि.स.)। रांची विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ योगा की ओर से शुक्रवार को नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत में दीक्षा आरंभ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ-हवन से हुआ, जिसमें विद्यार्थियों, शिक्षकों और अतिथियों ने सहभागिता की।

इस अवसर पर कुलपति प्रो (डॉ) सरोज शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थीं।

उन्होंने नवागंतुक विद्यार्थियों को आशीर्वाद देते हुए योग शिक्षा के महत्व, अनुशासन और संस्कार के साथ लक्ष्य की ओर बढ़ने का संदेश दिया। उन्होंने यज्ञ-हवन में सहभागिता की और विद्यार्थियों की ओर से प्रस्तुत योग एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का अवलोकन कर उनकी सराहना की।

कार्यक्रम का उद्देश्य नमांकन लिए नए विद्यार्थियों को योग की परंपरा, अनुशासन और विश्वविद्यालय की शैक्षणिक संस्कृति से परिचित कराना था।

इस अवसर पर निदेशक डॉ आशीष कुमार झा, कोऑर्डिनेटर डॉ रेणु कुमारी सहित विभाग के शिक्षक, कर्मचारी और विद्यार्थी उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak

Share this story