सोशल मीडिया पर वायरल कविता को इनफ्लुएंसर ने गिफ्ट किया मोबाइल

WhatsApp Channel Join Now
सोशल मीडिया पर वायरल कविता को इनफ्लुएंसर ने गिफ्ट किया मोबाइल


रामगढ़, 09 अक्टूबर (हि.स.)। जिले में होमगार्ड की बहाली के लिए लगातार दौड़ लगा रही कविता सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है। उसे दुनिया भर से लोग बधाई दे रहे हैं और उससे बात करने का भी प्रयास कर रहे हैं। लेकिन सबसे बड़ी विडंबना यह थी कि जो महिला अपने लिए जूते और ट्रैक सूट नहीं खरीद सकती थी, वह सोशल मीडिया की चकाचौंध के दरवाजे को कैसे खोल पाती।

हजारों लाखों लोगों ने सोशल मीडिया पर उसे बधाई तो दी, लेकिन वह किसी के भी बधाई को ना तो स्वीकार कर पा रही थी और ना ही किसी से संपर्क कर पा रही थी। ऐसे में रामगढ़ शहर के सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर विशाल ने शुक्रवार को उन्हें एक 5-जी मोबाइल गिफ्ट किया है। विशाल रामगढ़ शहर के लोहार टोला में मोबाइल दुकान चलाते हैं और वह सोशल मीडिया की ताकत से भी वाकिफ हैं। कविता इतनी वायरल हुई तो वे सोशल मीडिया पर भी

आईं। 5-जी मोबाइल पाने के बाद कविता की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उसने इस 5-जी मोबाइल से अपना सोशल मीडिया हैंडल तैयार किया और अब बधाई देने वालों को रिप्लाई भी कर रही हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

Share this story