इंडी गठबंधन का लोकतंत्र बचाओ रैली एक नवंबर को, झारखंड से 15 हजार कांग्रेस कार्यकर्ता होंगे शामिल

WhatsApp Channel Join Now
इंडी गठबंधन का लोकतंत्र बचाओ रैली एक नवंबर को, झारखंड से 15 हजार कांग्रेस कार्यकर्ता होंगे शामिल


रांची, 31 अक्टूबर (हि.स.)। इंडी गठबंधन के दिल्ली के रामलीला मैदान में रविवार को आयोजित होने वाली लोकतंत्र बचाओ रैली की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस रैली में देशभर से कांग्रेस और इंडी गठबंधन के हजारों कार्यकर्ताओं के जुटने की संभावना है। वहीं झारखंड से भी लगभग 15 हजार पार्टी के कार्यकर्ता रैली में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंच चुके हैं।

इस संबंध में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने शनिवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि लोकतंत्र बचाओ रैली केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश के संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों और जनता के मताधिकार की रक्षा के लिए एक निर्णायक जनआंदोलन है।

उन्होंने कहा कि आज देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था गंभीर चुनौतियों का सामना कर रही है। निर्वाचन आयोग जैसी संवैधानिक संस्था की निष्पक्षता पर लगातार सवाल उठ रहे हैं और जनता के वोट के अधिकार को कमजोर करने की कोशिशें की जा रही हैं।

कमलेश ने कहा कि जब तक मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार अपने पद से इस्तीफा नहीं देते और लोकतंत्र एवं मताधिकार पर उठ रहे गंभीर सवालों का जवाब नहीं मिलता, तब तक कांग्रेस का आंदोलन जारी रहेगा।

कांग्रेस किसी भी कीमत पर लोकतंत्र को खत्म नहीं होने देगी और संविधान की रक्षा के लिए सड़क से सदन तक अपनी लड़ाई जारी रखेगी। कमलेश ने कहा कि झारखंड के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में लोकतंत्र बचाओ रैली को लेकर उत्साह है। राज्य के सभी जिलों से हजारों कार्यकर्ता दिल्ली पहुंच रहे हैं। यह जनसैलाब इस बात का प्रमाण है कि देश की जनता लोकतंत्र और संविधान के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं करेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

770294 Articles

Share this story