टीबी मरीजों की जांच बढ़ाएं, लापरवाह बरतने वाले जिलों पर होगी कार्रवाई : शशि प्रकाश झा

WhatsApp Channel Join Now
टीबी मरीजों की जांच बढ़ाएं, लापरवाह बरतने वाले जिलों पर होगी कार्रवाई : शशि प्रकाश झा


रांची, 28 अक्टूबर (हि.स.)। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड के अभियान निदेशक शशि प्रकाश झा ने कहा है कि अधिकारी पदाधिकारी हर हाल में टीबी मरीजों की जांच दर के अनुपात को बढ़ाएं। लक्ष्य के अनुरूप प्रदर्शन नहीं करने वाले जिला अपनी कार्यशैली में सुधार लाएं। यदि जिला पदाधिकारी निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप समय पर लक्ष्य पूरा नहीं करते हैं तो संबंधित जिला पदाधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी।

शशि प्रकाश झा बुधवार को राष्ट्रीय यक्ष्मा उन्मूलन कार्यक्रम के तहत आरसीएच परिसर, नामकुम में राज्य के सभी जिलों के जिला यक्ष्मा पदाधिकारियों के साथ वर्चुअल समीक्षा बैठक कर निर्देश दे रहे थे। बैठक की अध्यक्षता करते हुए शशि प्रकाश झा ने टीबी के उच्च जोखिम वाले समूहों की पहचान और मैपिंग करने पर जोर दिया। उन्होंने इन समूहों के बीच योजनाबद्ध तरीके से जांच और जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया।

अभियान निदेशक ने टीबी उन्मूलन कार्यक्रम में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए जॉइंट स्क्वॉड फॉर हेल्थ (जोश) टीम के माध्यम से एनसीसी कैडेट, माय भारत स्वयंसेवकों और एनएसएस वॉलंटियर का सहयोग लेने को कहा। उन्होंने टीबी मरीजों को मिलने वाली नि-क्षय पोषण सहायता राशि समय पर उनके बैंक खातों में उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया।

बैठक में राज्य यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ प्रभात कुमार, राज्य स्तरीय टीबी कार्यक्रम के पदाधिकारी और विश्व स्वास्थ्य संगठन के डॉ सतीश सहित अन्य लोग मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

768577 Articles

Share this story