धनतेरस पर आरएन सिंह सेलिब्रेशन सेंटर का उद्घाटन

WhatsApp Channel Join Now
धनतेरस पर आरएन सिंह सेलिब्रेशन सेंटर का उद्घाटन


रामगढ़, 06 नवंबर (हि.स.)। शहर के बिजुलिया स्थित राजीव पिक्चर पैलेस कॉम्प्लेक्स में नवनिर्मित आरएन सिंह सेलिब्रेशन सेंटर का शुक्रवार को उद्घाटन किया गया।

पूजा-अर्चना के बाद बिहार विधान परिषद के सदस्य डॉ संजीव कुमार ने फीता काटकर सेंटर का उद्घाटन किया।

आरएन सिंह सेलिब्रेशन सेंटर में लगभग 500 लोगों के बैठने की क्षमता वाला भव्य वातानुकूलित बैंक्वेट हॉल बनाया गया है। इसके अलावा चार सुसज्जित कमरे और पर्याप्त पार्किंग की व्यवस्था भी उपलब्ध कराई गई है। यहां शादी-विवाह, जन्मदिन समारोह, पारिवारिक आयोजन, सम्मेलन, चिकित्सा से जुड़े कार्यक्रमों सहित विभिन्न सामाजिक और व्यावसायिक आयोजनों के लिए सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी।

इस सेलिब्रेशन सेंटर का नाम बिहार सरकार के पूर्व मंत्री स्व आरएन सिंह की स्मृति में रखा गया है। आधुनिक सुविधाओं से युक्त इस केंद्र को शहर में सामाजिक और पारिवारिक आयोजनों के लिए एक बेहतर स्थल के रूप में विकसित किया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

773656 Articles

Share this story