रामगढ़ के तीन विद्यालयों में खेल सामग्रियों का शुभारंभ

WhatsApp Channel Join Now
रामगढ़ के तीन विद्यालयों में खेल सामग्रियों का शुभारंभ


रामगढ़ के तीन विद्यालयों में खेल सामग्रियों का शुभारंभ


रामगढ़, 11 अप्रैल (हि.स.)। छावनी परिषद क्षेत्र स्थित श्री कृष्ण विद्या मंदिर, गुरुनानक पब्लिक स्कूल और रामप्रसाद चन्द्रभान सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में झूले और विभिन्न खेल सामग्री का शुशारंभ किया गया। यह खेल सामग्री सांसद मनीष जायसवाल के निर्देश पर उपलब्ध कराई गई है। इसका उद्देश्य बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ खेल की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल मौजूद थे। इस दौरान विद्यालय परिसर में उत्साह, उल्लास और बच्चों की खुशी देखते ही बन रही थी। इससे पूर्व अतिथि के आगमन पर स्वागत किया गया।

इस अवसर पर कृष्ण विद्या मंदिर के अध्यक्ष आनंद अग्रवाल, प्रधानाचार्य विजय तिवारी, गुरुनानक पब्लिक स्कूल के प्राचार्य हरजाप सिंह, रामप्रसाद चन्द्रभान सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के सचिव शंकर लाल अग्रवाल, प्राचार्य प्रवीण सहित रामगढ़ कैंट मंडल सांसद प्रतिनिधि अनमोल सिंह सहित विद्यालय के शिक्षक अभिभावक उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

Share this story