स्कूल बसों और वैन में हो रही नियमों की अनदेखी : अजय राय

WhatsApp Channel Join Now
स्कूल बसों और वैन में हो रही नियमों की अनदेखी : अजय राय


रांची, 23 अप्रैल (हि.स.)। झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि बसों की तुलना में वैन में नियमों की खुली अनदेखी हो रही है, जिससे बच्चों की सुरक्षा पर बड़ा खतरा मंडरा रहा है। वैन में बच्चों को ठूंस-ठूंस कर बैठाना उनकी जान से खिलवाड़ है, जिस पर तत्काल सख्ती जरूरी है।

राय ने गुरूवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में स्कूली बसों और छोटे वाहनों के संचालन को लेकर समाहरणालय में एक बैठक की। उन्होंंने बताया कि बैठक के दौरान सदस्यों ने कई महत्वचपूर्ण सुझाव दिए है। जिसपर सरकार को अमल करना चाहिए। एसोसिएशन ने सुझाव दिया कि स्कूल वैन पर विशेष अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की जाए। सभी वाहनों का नियमित फिटनेस चेक, चालकों का पुलिस वेरिफिकेशन और व्यवहार प्रशिक्षण अनिवार्य किया जाए। साथ ही सीसीटीवी, जीपीएस, फायर एक्सटिंग्विशर, फर्स्ट एड किट और स्पीड गवर्नर जैसी सुरक्षा सुविधाएं हर बस और वैन में लागू हों। ओवरलोडिंग पर जीरो टॉलरेंस नीति अपनाने और शिकायत निवारण के लिए हेल्पलाइन व्यवस्था विकसित करने की भी मांग की गई।

अजय राय ने बताया कि कई वैन बिना फिटनेस, बिना परमिट और ओवरलोडिंग के साथ संचालित हो रही हैं, जो किसी बड़े हादसे को न्योता दे सकती हैं। बैठक में एसोसिएशन की ओर से संजय श्रॉफ, संजीव दत्ता, गौरीशंकर कुमार और राहुल कुमार राय शामिल थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Share this story