आईजी ने की सीआईडी मुख्यालय में लंबित कांडों की समीक्षा, दिए निर्देश

WhatsApp Channel Join Now
आईजी ने की सीआईडी मुख्यालय में लंबित कांडों की समीक्षा, दिए निर्देश


रांची, 18 मई (हि.स.)। राजधानी रांची स्थित सीआईडी मुख्यालय में लंबित मामलों को लेकर सोमवार को समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सीआईडी के आईजी अजय लिंडा ने की। बैठक में विभिन्न लंबित कांडों की प्रगति की समीक्षा की गई और अनुसंधान में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। आईजी अजय लिंडा ने अधिकारियों को समय सीमा के भीतर मामलों का निष्पादन करने तथा गंभीर मामलों में विशेष सतर्कता बरतने को कहा।

आईजी ने बताया कि आठ मामलों में चार मामलों का निष्पादन किया गया है। चार अन्य मामले का निष्पादन जल्द करने का अधिकारियों को निर्देश दिया गया। इसमें जमीन से जुड़े मामले, आर्थिक अपराध और एसटी-एसीसी के मामले शामिल है।

बैठक में लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन और अनुसंधान की गुणवत्ता बेहतर करने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। इस समीक्षा बैठक में एसपी पूज्य प्रकाश सहित कई अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

Share this story