झारखंड के जेल आईजी सुदर्शन मंडल की तबीयत बिगड़ी, रांची के निजी अस्पताल में भर्ती

WhatsApp Channel Join Now
झारखंड के जेल आईजी सुदर्शन मंडल की तबीयत बिगड़ी, रांची के निजी अस्पताल में भर्ती


रांची, 13 जुलाई (हि.स.)। झारखंड कैडर के 2006 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी एवं वर्तमान में जेल महानिरीक्षक (आईजी) सुदर्शन मंडल की सोमवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें तत्काल रांची के कोकर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।

परिजनों के अनुसार, स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद सुदर्शन मंडल को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। प्रारंभिक जांच के बाद चिकित्सकों ने उन्हें गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में भर्ती कर उपचार शुरू किया। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, उन्हें हृदय संबंधी समस्या की शिकायत के बाद भर्ती किया गया था। जांच में उन्हें दिल का दौरा (हार्ट अटैक) पड़ने की पुष्टि हुई है।

अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम लगातार उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर नजर रखे हुए है। आवश्यक चिकित्सीय जांच और उपचार जारी है। फिलहाल उनकी स्थिति पर डॉक्टर लगातार निगरानी बनाए हुए हैं।

सुदर्शन मंडल झारखंड कैडर के 2006 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी हैं। वर्तमान में वह राज्य के जेल महानिरीक्षक (आईजी) के पद पर कार्यरत हैं। अपने सेवा काल में उन्होंने झारखंड के विभिन्न जिलों और पुलिस मुख्यालय में कई महत्वपूर्ण पदों पर जिम्मेदारियां निभाई हैं तथा एक अनुभवी और दक्ष पुलिस अधिकारी के रूप में उनकी पहचान रही है।--------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

Share this story