एटीएम में यदि कार्ड फंसे तो अज्ञात नंबर पर नहीं करें कॉल

WhatsApp Channel Join Now
एटीएम में यदि कार्ड फंसे तो अज्ञात नंबर पर नहीं करें कॉल


रामगढ़, 24 फ़रवरी (हि.स.)। साइबर ठग और एटीएम गिरोह से बचने के लिए रामगढ़ पुलिस ने एक मुहिम चलाई है। इस मुहिम के अंतर्गत रामगढ़ थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर नवीन प्रकाश पांडे ने शहर के विभिन्न एटीएम मशीनों पर एटीएम गिरोह से बचने के लिए इश्तहार चिपकाया है। इसमें, आम लोगों से अपील की गई है कि किसी भी कार्ड धारक, खाता धारक का एटीएम कार्ड यदि मशीन में फंसता है तो एटीएम के अंदर चिपकाए गए या लिखें किसी भी मोबाइल नंबर पर संपर्क नहीं करें, एटीएम कार्ड मशीन के अंदर फंसने पर तत्काल इसकी सूचना डायल 112 पर कॉल करें या स्थानीय पुलिस को दें। पुलिस के आने तक एटीएम के पास ही खड़े रहकर इंतजार करें, ताकि आपका एटीएम कार्ड का दुरुपयोग ना हो।

इसके अलावा थाना प्रभारी ने बताया कि किसी भी व्यक्ति का अगर मोबाइल चोरी या कहीं गिर जाता है तो इसकी सूचना भी तुरंत स्थानीय पुलिस को दें। उन्होंने बताया कि यदि कोई व्यक्ति प्रकार का साइबर ठगी का भी अगर शिकार होते हैं तो तत्काल 1930 पर कॉल कर इसकी जानकारी दें, साथ ही अकाउंट होल्ड कराए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

Share this story