आईसीएल झारखंड ने ललन सिंह को किया निष्कासित

WhatsApp Channel Join Now
आईसीएल झारखंड ने ललन सिंह को किया निष्कासित


रांची, 03 जुलाई (हि.स.)।

इंडियन कनफेडरेशन ऑफ लेबर (आईसीएल) झारखंड प्रदेश की पदाधिकारियों की बैठक शुक्रवार को टैंक रोड स्थित ड्यूक मेंशन कार्यालय में आयोजित हुई।

बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष दिनेश सोनी ने की। बैठक में संगठनात्मक अनुशासन और कार्यप्रणाली को लेकर चर्चा के बाद प्रदेश महासचिव ललन सिंह को तत्काल प्रभाव से छह वर्ष के लिए प्रदेश महासचिव पद और प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित करने का निर्णय लिया गया। इसकी जानकारी प्रदेश सचिव आकाश भारती ने दी।

प्रदेश सचिव ने बताया कि बैठक में पदाधिकारियों ने कहा कि एक पदाधिकारी के व्यवहार के कारण पूरे संगठन को प्रभावित नहीं होने दिया जा सकता। इसी कारण सर्वसम्मति से यह कार्रवाई की गई। साथ ही धनबाद जिला अध्यक्ष मंटू वर्मा को प्रदेश महासचिव का प्रभार सौंपने का निर्णय लिया गया।

अब धनबाद जिले से प्रदेश कमेटी से संबंधित संगठनात्मक कार्य उनके माध्यम से संचालित होंगे।

बैठक में प्रदेश कोषाध्यक्ष अमर मुंडा, प्रदेश सलाहकार आनंद वर्मा, महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष मनीषा देवी, धनबाद जिला अध्यक्ष मंटू वर्मा, रांची महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष पिंकी देवी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Share this story