पहाड़ी मंदिर में जरूरतमंदों के बीच आइसक्रीम वितरण

WhatsApp Channel Join Now
पहाड़ी मंदिर में जरूरतमंदों के बीच आइसक्रीम वितरण


रांची, 13 मई (हि.स.)।

मारवाड़ी युवा मंच रांची समर्पण शाखा की ओर से चलाए जा रहे जन सेवा अभियान के तहत बुधवार को रांची के पहाड़ी मंदिर परिसर में ठंडी-ठंडी आइसक्रीम वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

शाखा अध्यक्षा शुभा अग्रवाल के नेतृत्व में आयोजित यह सेवा कार्य शाखा सदस्य पायल जैन के सहयोग से किया गया, जिसमें जरूरतमंद लोगों के बीच आइसक्रीम वितरित कर सेवा और सहयोग का संदेश दिया गया।

पायल जैन ने बताया कि गर्मी के मौसम में जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने के साथ समाज में मानवीय संवेदनाओं और सेवा भावना को बढ़ावा देने के लिए इस तरह के कार्य किए गए।

अध्यक्ष शुभा अग्रवाल ने कहा कि मंच की ओर से लगातार सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। मीडिया प्रभारी वेदिका सिंघानिया ने कहा कि आगे भी जरूरतमंदों की सहायता के लिए ऐसे अभियान जारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि समाज सेवा ही संगठन की प्राथमिकता है। कार्यक्रम में सचिव रेखा राईका, कोमल पोद्दार, पायल जैन, शायरी अग्रवाल, वर्षा धानुका और वीणा शर्मा सहित अन्य सदस्य पदाधिकारी मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Share this story