जिप सदस्य के पति का निधन, सांसद ने जताया शोक

WhatsApp Channel Join Now
जिप सदस्य के पति का निधन, सांसद ने जताया शोक


रामगढ़, 02 नवंबर (हि.स.)। जिले के दुलमी की जिला परिषद सदस्य प्रीति दीवान के पति और दीवान चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष अरूण दिवान का सोमवार को निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी रामगढ़ सदर अस्पताल पहुंचे। उनकी अंतिम यात्रा में शामिल होकर पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन किया और अंतिम संस्कार में शामिल होकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

सांसद ने कहा कि अरुण दीवान का निधन समाज के अपूर्णीय क्षति है, जिसकी वेदना लंबे समय रहेगी। उनका निधन केवल उनके परिवार के लिए ही नहीं, बल्कि सामाजिक एवं जनसेवा के क्षेत्र से जुड़े सभी लोगों के लिए भी गहरा आघात है। सांसद ने इस दुःख की घड़ी में शोक संतप्त जिप सदस्य प्रीति दीवान और परिवारजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की और ईश्वर से प्रार्थना की कि वे शोकाकुल परिवार को इस असहनीय पीड़ा को सहन करने की संबल प्रदान करें।

अंतिम संस्कार में जिप सदस्य जलेश्वर महतो, धनेश्वर महतो, आजसू के केंद्रीय सचिव ब्रह्मदेव महतो, अमृतलाल मुंडा, मनोज महतो, मुखिया किशुन राम मुंडा, भानुप्रकाश महतो, लालबिहारी महतो, ब्रजनंदन महतो सहित कई जनप्रतिनिधि, आजसू पार्टी के कई कार्यकर्ता शामिल थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

771382 Articles

Share this story