महादेव चट्टान में टुसू पर्व पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

WhatsApp Channel Join Now
महादेव चट्टान में टुसू पर्व पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन


रामगढ़, 14 जनवरी (हि.स.)। रामगढ़ नगर परिषद क्षेत्र के महादेव चट्टान गोबरदरहा में पारंपरिक लोकपर्व टुसू पर बुधवार को भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में मांडू विधायक निर्मल महतो उर्फ़ तिवारी महतो, विशिष्ट अतिथि समाजसेवी पीयूष चौधरी, आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव मनोज महतो, वार्ड पार्षद रोशन महतो ने संयुक्त रूप से किया।

कार्यक्रम के दौरान दर्शकों के मनोरंजन के लिए नागपुरी आर्केस्ट्रा कार्यक्रम का विशेष आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्रीय लोकगीत, नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां की गई।

कार्यक्रम को सफल बनाने में कमेटी मुख्य संरक्षक राजेंद्र महतो, कैलाश महतो, संजय कुमार, भुनेश्वर महतो, जय किशोर महतो, मनोज कुमार महतो, पुरूषोतम कुमार, विनोद महतो, कमेटी अध्यक्ष दिलीप कुमार, सचिव कुलेश्वर महतो, कोषाध्यक्ष चंद्रमोहन महतो, कार्यकारणी सदस्य संजीव रंजन, सुभाष कुमार सिहत अन्य उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

Share this story