होली के अवसर पर एक मार्च को होगा हास्य कवि सम्मेलन
Feb 21, 2026, 09:43 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
रांची , 21 फरवरी( हि.स.)। कवि सम्मेलन आयोजन समिति की ओर से होली के अवसर पर एक मार्च को मारवाड़ी भवन में हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। समिति के संयोजक पवन शर्मा ने शनिवार को बताया कि कवि सम्मेलन का आयोजन मारवाड़ी भवन परिसर में होगा। समिति के प्रवक्ता सह कोषाध्यक्ष मनोज बजाज ने बताया कि कवियों में दिल्ली के सुनील जोगी, राजस्थान के ख्याली शरण, कोटा के डॉ. आदित्य जैन, यूपी के डॉ. विष्णु सक्सेना, नागपुर की श्रद्धा शौर्य, प्रतापगढ़ के पार्थ नवीन शामिल है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

