देवघर पुलिस का मानवीय चेहरा, दिव्यांग श्रद्धालु को कराया सुगम जलार्पण

WhatsApp Channel Join Now
देवघर पुलिस का मानवीय चेहरा, दिव्यांग श्रद्धालु को कराया सुगम जलार्पण


देवघर, 01 अगस्त (हि.स.)। राजकीय श्रावणी मेला-2026 के दौरान देवघर पुलिस का संवेदनशील और सेवा-भाव से परिपूर्ण चेहरा शनिवार को देखने को मिला। बाबा बैद्यनाथ मंदिर में जलार्पण के लिए पहुंचे एक दिव्यांग श्रद्धालु को शारीरिक असमर्थता के कारण स्वयं जल चढ़ाने में कठिनाई हो रही थी।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए ड्यूटी पर तैनात देवघर पुलिस के पदाधिकारियों और जवानों ने तत्परता और मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए श्रद्धालु की सहायता की। पुलिसकर्मियों ने उन्हें सम्मानपूर्वक सहयोग किया और सुरक्षित एवं सुगम तरीके से बाबा बैद्यनाथ का जलार्पण कराया।

देवघर पुलिस की इस सेवा-भावना और मानवीय पहल की श्रद्धालुओं एवं उपस्थित लोगों ने सराहना की। राजकीय श्रावणी मेला-2026 के दौरान पुलिस न केवल सुरक्षा व्यवस्था संभाल रही है, बल्कि श्रद्धालुओं की हर संभव सहायता कर सेवा और समर्पण का उदाहरण भी प्रस्तुत कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Anup Kumar Roy

Share this story