सरहुल पर 21 अप्रैल को निकलेगी विशाल शोभायात्रा : शिवा

WhatsApp Channel Join Now
सरहुल पर 21 अप्रैल को निकलेगी विशाल शोभायात्रा : शिवा


रांची, 17 मार्च (हि.स.)। केंद्रीय सरना संघर्ष समिति के तत्वावधान में आगामी सरहुल पर भव्य रूप से विशाल शोभायात्रा निकाला जाएगा। यह निर्णय समिति की ओर से मंगलवार को पिस्का मोड़ रांची में आयोजित बैठक के दौरान ली गई।

इस अवसर पर केंद्रीय सरना संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष शिवा कच्छप ने कहा कि सरहूल की तैयारी जोर-शोर से चल रहा है। गांव-गांव में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। समिति पूरी तत्परता से तैयारी में जुटा है। उन्होंने बताया कि 21 अप्रैल को सरहुल

शोभायात्रा धूमधाम से पारंपारिक रीति रिवाज से निकाला जाएगा। उन्होंने जिला प्रशासन से चौक चौराहे पर पुलिस बल और पीने का पानी और मोबाइल शौचालय, चिकित्सा एम्बुलेंस का व्यवस्था करने का आह्वान किया है।

बैठक में महादेव उरांव ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मौजा हेसल पिस्का मोड़ सत्यारी सरना स्थल को बचाने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि उक्त पवित्र स्थल पर घेराबंदी नही होने के कारण लोग कूड़ा-कचरा फेक रहे हैं। इससे धार्मिक भावनाओं पर ठेस पहुंचती है। कार्यक्रम में महादेव उरांव, मनोज उरांव, चारो उरांव, जगरनाथ उरांव, किशोर भगत, सती तिर्की, अनिता उरांव, सिटीआ उरांव, वृद्धि उरांव, शोभा तिर्की सहित अन्य मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Share this story