झारखंड के सदर अस्पतालों में बढाए जाएंगे आईसीयू और सीसीयू

WhatsApp Channel Join Now
झारखंड के सदर अस्पतालों में बढाए जाएंगे आईसीयू और सीसीयू


रांची, 13 अक्टूबर (हि.स.)। राज्य के जिला अस्पतालों में गंभीर मरीजों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के लिए आईसीयू, सीसीयू और ट्रॉमा सेंटर की सुविधाएं मजबूत की जाएंगी। वहीं, पांच से छह सक्षम सदर अस्पतालों में पायलट आधार पर डीएनबी

(डिपलोमा ऑफ नेशनल बोर्ड) पाठ्यक्रम शुरू करने की पहल होगी। यह बातें स्वास्थ्य विभाग की विशेष सचिव डॉ नेहा अरोड़ा ने मंगलवार को समीक्षा बैठक में कही। इस दौरान उन्होंनेे अधिकारियों को स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, मानव संसाधन की उपलब्धता और योजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि सभी जिलों के सिविल सर्जन

मुख्यमंत्री अस्पताल रखरखाव योजना के तहत एक सप्ताह में शत-प्रतिशत राशि स्वीकृत करें। मदर टेरेसा एडवांस्ड हेल्थ क्लिनिक की लंबित प्रक्रियाएं भी निर्धारित समय में पूरा करें। देरी होने पर संबंधित अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। इसके साथ ही डीएनबी पाठ्यक्रम शुरू करने की पहल तेज करने पर जोर दिया।

विशेष सचिव ने स्वास्थ्य संस्थानों में स्वीकृत और उपलब्ध पदों का विस्तृत ब्योरा देने का निर्देश दिया। उन्होंने आउटसोर्सिंग कर्मियों के प्रमाणपत्र पोर्टल पर अपलोड करने और बायोमेट्रिक उपस्थिति सुनिश्चित करने की बात कही। डॉ नेहा अरोडा ने कहा कि जिला अस्पतालों में उपलब्ध बिस्तरों के आकलन के आधार पर 10 से 15 प्रतिशत बिस्तरों को आईसीयू और सीसीयू में बदलने की संभावनाओं पर विचार किया जाएगा। नवजात शिशु देखभाल इकाइयों की जरूरत का भी आकलन होगा। डीएनबी पाठ्यक्रम के लिए अस्पतालों में विशेषज्ञ चिकित्सकों, ऑपरेशन थिएटर, उपकरण और अन्य आधारभूत सुविधाओं की उपलब्धता देखी जाएगी।

बैठक में निदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉ पी भट्टाचार्य, निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं डॉ प्रभात कुमार सहित सभी जिलों के सिविल सर्जन मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

760405 Articles

Share this story