ऑनर 7.0 वेडिंग एंड फेस्टिव एक्सपो का आयोजन 12 से

WhatsApp Channel Join Now
ऑनर 7.0 वेडिंग एंड फेस्टिव एक्सपो का आयोजन 12 से


रांची, 10 अक्टूबर (हि.स.)। फेडरेशन ऑफ मुस्लिम वूमेन की ओर से आगामी 12 और 13 अक्टूबर 2026 को ऑनर 7.0 वेडिंग एंड फेस्टिव एक्सपो मेला आयोजित किया जाएगा। मेला को लेकर शनिवार को फेडेरेशन की ओर से कार्यक्रम से संबंधित पोस्टर जारी किया गया। इसके तहत बताया गया कि मेले का उद्घाटन 12 अक्टूबर को अंजुमन प्लाजा हॉल में आयोजित होगा।

इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि डॉ सुम्बुल आलम और डॉ रोमाना रहमान हाेंगे। पोस्टर जारी करते हुए फेडरेशन ऑफ मुस्लिम वूमेन की अध्यक्ष खुशबू खान ने बताया कि इस एक्सपो का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के हुनर, उद्यमिता और व्यावसायिक प्रतिभा को मंच प्रदान करना है। यह एक्सपो महिलाओं की प्रतिभा और उद्यमिता को प्रोत्साहित करने के साथ लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा।

उन्होंने बताया कि मेले में खरीदारी के साथ-साथ लोगों को मनोरंजन और खानपान के विविध विकल्प भी मिलेंगे। आयोजकों के अनुसार, इस दो दिवसीय आयोजन में 40 स्टॉल लगाए जाएंगे। इनमें वेडिंग और फेस्टिवल से संबंधित उत्पादों के साथ विभिन्न आकर्षक वस्तुओं की प्रदर्शनी की जाएगी। मेले में फूड कोर्ट की भी व्यवस्था रहेगी। इसके अलावा बच्चों के लिए विशेष प्रतियोगिताएं और अन्य आकर्षक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी, जिससे परिवार के सभी सदस्य इस आयोजन का आनंद ले सकेंगे।

आयोजन को सफल बनाने के लिए फेडरेशन ऑफ मुस्लिम वूमेन की अध्यक्ष खुशबू खान के नेतृत्व में शमीन, फरहा, सादिया, रेशमा, हिना, तस्बात्सुम और अन्य सहयोगियों की टीम सक्रिय रूप से जुटी हुई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Share this story