घर में घुसे चोर को बांधकर पीटा, पुलिस को सौंपा

WhatsApp Channel Join Now
घर में घुसे चोर को बांधकर पीटा, पुलिस को सौंपा


घर में घुसे चोर को बांधकर पीटा, पुलिस को सौंपा


दुमका, 05 अगस्त (हि.स.)। नगर थाना क्षेत्र के नीचे बाजार में नेहा रेडिमेड की दुकान के मालिक शंभू मेहरिया के डीईओ कार्यालय स्थित नया टोला आवास में बुधवार काे दो युवकाें चोरी के इरादे से घर में घुस गए। उस समय घर के सभी पुरुष दुकान पर थे और घर में एक महिला थी। महिला के शोर मचाने पर दोनों युवक भाग निकले। मुहल्ले के लोगों ने पीछा कर राजू दास नामक युवक को पकड़ लिया, जबकि दूसरा साथी भाग निकलने में सफल रहा। लोगों ने राजू की पेड़ में बांधकर पिटाई की। बाद में नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और आरोिपत को थाना लेकर आई। शंभू मेहरिया की बाजार में दो रेडिमेड कपड़े की दुकान है। घर के सभी पुरुष दुकान देखते हैं। दोपहर करीब एक बजे दो युवक घर में घुस गए। महिला की नजर जब उन पर पड़ी तो उसने शोर मचा दिया। शोर के बाद दोनों आरोपित भाग निकले। शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्र हुए और भाग रहे दोनों युवकों का पीछा किया। काफी दूर तक पीछा करने के बाद लोगों ने एक को पकड़ लिया और दूसरा भाग निकला। लोगों ने आरोपित को पहले पेड़ से बांधा और जमकर पिटाई की। शिवपहाड़ के रहने वाले राजू दास ने लोगों को बताया कि वह अपने साथी डाक्टर सिंह के साथ चोरी के इरादे से घुसा था। महिला के शोर मचाने पर भागना पड़ा। आरोपित की जमकर पिटाई करने के बाद लोगों ने नगर थाना काे सूचित किया। एएसआइ अनुज कुमार मौके पर पहुंचे और आरोिपत को कब्जे में लिया। थाना प्रभारी अशोक राम का कहना है कि आरोिपत को जेल भेजा जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नीरज कुमार

Share this story