होली क्रॉस स्कूल समूह ने धूमधाम से मना बिरसा जयंती दिवस

WhatsApp Channel Join Now
होली क्रॉस स्कूल समूह ने धूमधाम से मना बिरसा जयंती दिवस


रांची, 16 नवंबर (हि.स.)। झारखंड होली क्रॉस स्कूल समूह की ओर से सोमवार को वीर बिरसा मुंडा जयंती और झारखंड स्थापना दिवस 2026 कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। होली क्रॉस स्कूल, बर्दवान कंपाउंड में आयोजित समारोह में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े अतिथियों ने छात्र-छात्राओं को शिक्षा, रोजगार, कानून और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर रतन तिर्की ने कहा कि सरकारी और निजी शिक्षण संस्थानों में बिरसा जयंती और झारखंड स्थापना दिवस मनाने की परंपरा कायम रहनी चाहिए। विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ झारखंड आंदोलन और आंदोलनकारियों के इतिहास को भी अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाना चाहिए।

झारखंड उच्च न्यायालय के अधिवक्ता सुभाषिश सोरेन ने विद्यार्थियों को दैनिक जीवन में उपयोगी कानूनों की जानकारी रखने की सलाह दी। विद्युत विभाग के उप महाप्रबंधक मनोज तिग्गा ने झारखंड में शिक्षा और व्यवसाय की असीम संभावनाओं का उल्लेख करते हुए लक्ष्य निर्धारित करने पर जोर दिया। एसटीएफ जगुआर के डीएसपी आनंद ज्योति मिंज ने शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, पर्यावरण और वैश्विक बदलावों की जानकारी रखने की आवश्यकता बताई।

डॉ एग्नेश मिंज ने चुनौतियों का सामना करते हुए परिश्रम करने तथा अपना लक्ष्य स्वयं निर्धारित करने का संदेश दिया। व्यवसायी अमरनाथ लकड़ा ने रोजगारोन्मुखी एवं व्यावसायिक शिक्षा को बढ़ावा देने की बात कही।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने मुंडारी क्रांतिकारी गीत और नृत्य प्रस्तुत किया। अतिथियों का पारंपरिक आदिवासी परिधान, पड़िया गमछा और पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया।

कार्यक्रमक में मुख्यव रूप से डॉ सिस्टर कमला पन्ना, डॉ सिस्टर सेलिना एस बेक सहित अन्य मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

778255 Articles

Share this story