रामनवमी पूजा महासमिति का होली मिलन समारोह 01 मार्च को
रामगढ़, 27 फ़रवरी (हि.स.)। श्री श्री रामनवमी पूजा महासमिति की बैठक शुक्रवार को आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महासमिति के अध्यक्ष राजेश ठाकुर और संचालन विशाल जायसवाल ने किया। इस दौरान बैठक में आगामी 24 मार्च को रामनवमी महासमिति की मंगला जुलूस, रामभक्तों का महाजुटान को लेकर चर्चा की गई।
ठाकुर ने बताया कि रामनवमी की तैयारी ओर जनसंपर्क अभियान जोरों से किया जा रहा है। साथ ही एक मार्च को महासमिति का होली मिलन समारोह प्राचीन किला मंदिर में आयोजित किया गया है।
बैठक में ओम प्रकाश कुशवाहा, सौरभ जायसवाल, रूपेश महतो, संतोष नायक, तरुण साव, सुमित अग्रवाल, धीरज साव, पंकज दांगी, ऋषि विश्वकर्म, नीतीश राम, सुदीप मिश्रा उपस्थित थे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

