श्री राणी सती मंदिर में होली रंगोत्सव एक को

WhatsApp Channel Join Now
श्री राणी सती मंदिर में होली रंगोत्सव एक को

श्री राणी सती मंदिर में होली रंगोत्सव एक को

रांची,24 फरवरी (हि.स.)। श्री राणी सती मंदिर कमेटी की ओर से एक मार्च को भव्य 'होली रंगोत्सव' का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम शाम 4 बजे से रात 9 बजे तक श्री राणी सती मंदिर परिसर रातू रोड में होगा।

इस अवसर पर भजन गायिका पायल अग्रवाल भक्तिमयी भजन संध्या प्रस्तुत करेंगी। समिति ने श्रद्धालुओं से सपरिवार शामिल होने की अपील की है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

Share this story