गुरु नानक सेवक जत्था ने अनाथ बच्चों संग मनाई होली, उपहार और मिठाइयां बांटकर बांटी खुशियां

WhatsApp Channel Join Now
गुरु नानक सेवक जत्था ने अनाथ बच्चों संग मनाई होली, उपहार और मिठाइयां बांटकर बांटी खुशियां


रांची, 01 मार्च (हि.स.)। गुरु नानक सेवक जत्था की ओर से रविवार को रांची के बड़ा तालाब के समीप स्थित आंचल शिशु आश्रम में अनाथ बच्चों के साथ होली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों के बीच होली से जुड़े उपहार, मिठाइयां एवं अन्य आवश्यक सामग्री वितरित की गई।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों को हर्बल रंग, पिचकारी, मुखौटे और रंग-बिरंगी टोपियां दी गईं। रंग और पिचकारी पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। इसके बाद जत्था के सदस्यों और बच्चों ने मिलकर रंग-गुलाल के साथ होली खेली तथा नृत्य और गीत-संगीत के माध्यम से उत्सव का आनंद लिया।

करीब दो घंटे तक चले इस कार्यक्रम में आश्रम परिसर में उत्साहपूर्ण और पारिवारिक माहौल बना रहा। बच्चों ने उनके साथ होली मनाने पहुंचे जत्था के सदस्यों का आभार जताया।

इस अवसर पर राजेंद्र गांधी, सूरज झंडई, कशिश नागपाल, अमन डावरा, छोटू सिंह, कनीश गाबा सहित गुरु नानक सेवक जत्था के कई सदस्य उपस्थित रहे।---------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Share this story