श्याम मित्र मंडल का होली उत्सव 03 और 04 को

WhatsApp Channel Join Now
श्याम मित्र मंडल का होली उत्सव 03 और 04 को


रांची, 02 मार्च (हि.स.)।

श्री श्याम मित्र मंडल, रांची का होली उत्सव मंगलवार और बुधवार को हरमू राेड स्थित श्री श्याम मंदिर में आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी मंडल के अध्यक्ष गोपाल मुरारका और महामंत्री गौरव मुरारका ने सोमवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के तहत हरमू रोड स्थित श्री श्याम मंदिर में सुबह 4.30 बजे पट खोला जाएगा, सुबह 05 बजे बाबा श्यामम को मंगला आरती, सुबह 05.45 श्रृंगार आरती, सुबह 06.15 बजे पट मंडल (पट बंद), शाम 07 बजे ग्रहण शुद्ध और रात 09.25 के बाद विशेष आरती होगी।

वहीं बुधवार को सुबह 05.30 बजे मंगला पंच आरती और बाल भोग, सुबह 08.30 श्रृंगार पंच आरती और भोग और दोपहर 12.15 बजे शंख आरती और भोग लगाया जाएगा। वहीं सुबह 09 बजे से दोपहर 12 बजे तक श्रृंगार पंच आरती के बाद खाटू नरेश के साथ होली उत्सव मनाया जाएगा।

इसके बाद दोपहर 12.30 बजे बाबा का पट मंगल,शाम 04.30 विशेष श्रृंगार के साक बाबा का दर्शन, शाम 07 बजे ग्वानल भोग और ग्वागल पंच आरती, रात 08 बजे भोग, रात 08.30 शयन पंच आरती और रात के 9.30 बजे पट मंडल होगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak

Share this story