हिंदू संगठनाें ने थाना प्रभारी का फूंका पुतला

WhatsApp Channel Join Now
हिंदू संगठनाें ने थाना प्रभारी का फूंका पुतला


रामगढ़, 20 फ़रवरी (हि.स.)। जिले के हिन्दू संगठनाें के नेताओं ने शुक्रवार काे थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पांडे पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए सुभाष चौक पर उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और पुतला फूंका।

मौके पर उपस्थित हिन्दू रक्षा दल के प्रदेश अध्यक्ष दीपक मिश्रा ने कहा कि नवीन पाण्डेय की ओर से किया गया अभद्र व्यवहार पुलिस की छवि को धूमिल कर रहा है।

उन्‍होंने कहा कि थाने में लोगों से धर्म देखकर व्यवहार करने का आरोप लगाया। उन्‍होंने कहा कि हिन्दू संगठन के लोगों को जानबूझकर प्रताड़ित किया जा रहा है। उन्‍होंने कहा कि शुक्रवार को एक पीड़ित की मदद के लिए हिन्दू संगठन के नेता थाना गए तो थाना प्रभारी ने अपशब्द का इस्तेमाल किया और मारपीट और झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। इसकी शिकायत एसपी से भी की गई है।

वहीं हिन्दू टाइगर फोर्स के नेता दीपक सिसोदिया ने मामले में थाना प्रभारी को निलंबित करने की मांग की उन्‍होंने कहा कि यदि उनकी मांगें 24 घंटे में पूरी नहीं की गई तो लोग आंदोलन करने के लिए

बाध्‍य होंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

Share this story