रांची में 27 से 15 मार्च तक अलग-अलग जगहों पर होगा हिंदू सम्मेलन

WhatsApp Channel Join Now
रांची में 27 से 15 मार्च तक अलग-अलग जगहों पर होगा हिंदू सम्मेलन


रांची,22 फरवरी (हि.स.)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष पर राजधानी रांची में उत्साह का वातावरण व्याप्त है। संघ की ओर से रांची में 27 फरवरी से 15 मार्च तक अलग-अलग जगहों पर विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित किये जायेंगे। इसी क्रम में विभिन्न क्षेत्रों में भव्य कार्यक्रम और शोभा यात्राएं निकाली जाएंगी।

श्रृंखला की शुरुआत 27 फरवरी को नामकुम के सिदरोल में हिंदू सम्मेलन के साथ होगी। स्थानीय समाज इसकी तैयारियों में जुटा हुआ है।

वहीं एक मार्च को चुटिया में मुख्य वक्ता संघ के सह-सरकार्यवाह आलोक कुमार कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। वे 28 फरवरी को 'सेवा अंकुर' कार्यक्रम के बाद सम्मेलन में शामिल होंगे। विशिष्ट अतिथि अयोध्या से पधार रहे पूज्य राजू दास अपना आशीर्वचन देंगे।

चुटिया का हिंदू समाज इस भव्य आयोजन की तैयारियों में तन्मयता से लगा है। उसी दिन हेथू गांव में भी हिंदू सम्मेलन आयोजित होगा।

8 मार्च को चटकपुर में उमड़ेगा जनसैलाब

चटकपुर के पंचायत भवन मैदान में आठ मार्च को विराट हिंदू सम्मेलन संपन्न होगा।

दोपहर 2 बजे से छाता टोंगरी, झिरी, सुंडिल और चटकपुर से भव्य शोभा यात्राएं निकलेंगी, जो पंचायत भवन के निकट मुख्य स्थल पर संगमित होंगी।

वहां धर्म सभा का आयोजन होगा।

इसी प्रकार 15 मार्च को टाटीसिल्वे और डुमरदगा में शक्ति प्रदर्शन किया जायेगा। टाटीसिल्वे (ईईएफ मैदान) में दोपहर दो बजे से भव्य शोभा यात्रा के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। आयोजन समिति ने रूपरेखा तैयार कर ली है।

वहीं बुटी मोड स्थित डुमरदगा में भी विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

Share this story