झारखंड में 22 सितंबर तक बारिश-आकाशीय बिजली गिरने का येलो अलर्ट

WhatsApp Channel Join Now
झारखंड में 22 सितंबर तक बारिश-आकाशीय बिजली गिरने का येलो अलर्ट


झारखंड में 22 सितंबर तक बारिश-आकाशीय बिजली गिरने का येलो अलर्ट


-सिमडेगा जिले के ठेठईटांगर में सबसे अधिक 70.4 मिमी बारिश

रांची, 18 सितंबर (हि.स.)। झारखंड में पिछले 24 घंटों के दौरान कई इलाकों में अच्छी बारिश हुई। सिमडेगा जिले के ठेठईटांगर में सबसे अधिक 70.4 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग ने राज्य के विभिन्न हिस्सों में गर्जन के साथ हल्की बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना को देखते हुए 22 सितंबर तक येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान पुटकी में 60.8 मिमी, कुमारडूंगी में 58 मिमी, अड़की में 44 मिमी, जामताड़ा में 39.6 मिमी, पुटकी डीवीसी में 38 मिमी, गोविंदपुर डीवीसी में 30.4 मिमी, धनबाद में 29.2 मिमी, रामगढ़ जिले के हेंदेगीर में 24.4 मिमी और सिंदरी डीवीसी में 22 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा राज्य के अन्य कई इलाकों में भी बारिश हुई।

मौसम विभाग की ओर से बताया गया कि 22 सितंबर तक कहीं-कहीं 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। इस दौरान गरज-चमक के साथ बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है।

उल्लेखनीय है कि रांची और आसपास के इलाकों में पिछले तीन दिनों से दोपहर बाद बारिश हो रही है। इससे दिनभर की गर्मी और भारी उमस से लोगों को राहत मिल रही है। मौसम विभाग ने शुक्रवार देर शाम तक रांची में भी बारिश होने की संभावना जताई है।

शुक्रवार को रांची का अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 21.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जमशेदपुर में अधिकतम 34.2 और न्यूनतम 25.1 डिग्री, डालटनगंज में अधिकतम 34 और न्यूनतम 25.2 डिग्री, बोकारो में अधिकतम 33.2 और न्यूनतम 24.1 डिग्री तथा चाईबासा में अधिकतम 33.8 और न्यूनतम 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak

Share this story