होमगार्ड बहाली परीक्षा के पांचवें दिन पतरातू के 828 अभ्यर्थी हुए शामिल

WhatsApp Channel Join Now
होमगार्ड बहाली परीक्षा के पांचवें दिन पतरातू के 828 अभ्यर्थी हुए शामिल


होमगार्ड बहाली परीक्षा के पांचवें दिन पतरातू के 828 अभ्यर्थी हुए शामिल


होमगार्ड बहाली परीक्षा के पांचवें दिन पतरातू के 828 अभ्यर्थी हुए शामिल


रामगढ़, 28 अक्टूबर (हि.स.)। रामगढ़ जिले में गृह रक्षा वाहिनी (होमगार्ड) बहाली के तहत सिद्धू-कान्हू मैदान में आयोजित शारीरिक दक्षता एवं हिंदी लेखन क्षमता परीक्षा के पांचवें दिन बुधवार को पतरातू प्रखंड के पुरुष अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हुई। निर्धारित 1,344 अभ्यर्थियों में से 828 उपस्थित हुए, जबकि 516 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।

जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन की निगरानी में परीक्षा का संचालन निष्पक्ष, पारदर्शी और कदाचारमुक्त तरीके से किया जा रहा है। परीक्षा स्थल पर अभ्यर्थियों के प्रवेश-निकास, सुरक्षा और अनुशासन को लेकर विशेष व्यवस्था की गई है। निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार परीक्षा स्थल पर केवल अभ्यर्थियों को प्रवेश की अनुमति दी गई। वहीं, परीक्षा केंद्र के अंदर इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने पर प्रतिबंध लागू रहा।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 29 अक्टूबर को पतरातू प्रखंड की महिला अभ्यर्थियों की परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके बाद रामगढ़, गोला और चितरपुर प्रखंडों के साथ शहरी गैर-तकनीकी एवं शहरी तकनीकी क्षेत्र के अभ्यर्थियों की परीक्षा निर्धारित तिथियों पर होगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

768503 Articles

Share this story