एचईसी को दिवालिया घोषित करने के फैसले के खिलाफ कामगारों का प्रदर्शन, प्रबंधन का घेराव

WhatsApp Channel Join Now
एचईसी को दिवालिया घोषित करने के फैसले के खिलाफ कामगारों का प्रदर्शन, प्रबंधन का घेराव


एचईसी को दिवालिया घोषित करने के फैसले के खिलाफ कामगारों का प्रदर्शन, प्रबंधन का घेराव


छह करोड़ रुपये के ब्याज सहित बकाये पर दिवालिया घोषित करना गलत : लीलाधर सिंह

रांची, 13 नवंबर (हि.स.)। एचईसी को दिवालिया घोषित किए जाने के फैसले के खिलाफ शुक्रवार को कामगारों ने एचईसी मुख्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में जुटे श्रमिकों ने केंद्र सरकार और प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए फैसले का विरोध किया। प्रदर्शन का नेतृत्व इंटक नेता लीलाधर सिंह ने किया।

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए लीलाधर सिंह ने कहा कि महज छह करोड़ रुपये के ब्याज सहित बकाये के आधार पर एचईसी को दिवालिया घोषित करना गलत है। उन्होंने बताया कि इस फैसले के खिलाफ एचईसी के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक केएस मूर्ति उच्च न्यायालय में अपील करेंगे। उन्होंने न्यायालय से राहत मिलने की उम्मीद जताई।

इसी दौरान एचईसी के प्रशासक एस. गोपाल कृष्णन मुख्यालय पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने उन्हें घेरकर अपनी मांगें रखीं। कामगारों के दबाव के बाद प्रशासक ने 15 दिनों के अग्रिम भुगतान का प्रस्ताव दिया, लेकिन श्रमिक नेताओं ने इसे खारिज कर दिया और अपना विरोध जताया।

हटिया मजदूर यूनियन के महामंत्री हरेन्द्र सिंह ने कामगारों से शनिवार को दोपहर एक बजे पुनः एचईसी मुख्यालय के समक्ष जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बैठक में आंदोलन की आगे की रणनीति तय की जाएगी।

सभा की अध्यक्षता राम कुमार नायक ने की। प्रदर्शन में विमल कुमार, प्रकाश कुमार, मुखर्जी, गिरीश कुमार चौहान, हरेन्द्र सिंह और भवन सिंह सहित विभिन्न श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कामगार मौजूद थे।----------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

776664 Articles

Share this story