वेतन और बोनस को लेकर दिवाली बाद आंदोलन करेगा एचईसी यूनियन

WhatsApp Channel Join Now
वेतन और बोनस को लेकर दिवाली बाद आंदोलन करेगा एचईसी यूनियन


रांची, 05 नवंबर (हि.स.)। हटिया मजदूर यूनियन सीटू और हटिया मजदूर मंच के संयुक्त तत्वावधान में गुरूवार को एचईसी के एफएफपी शेड में मजदूरों की आमसभा हुई। आमसभा की अध्यक्षता रामकुमार नायक ने की। इसमें मजदूरों की लंबित मांगों को लेकर आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया गया।

मौके पर सीटू अध्यक्ष भवन सिंह ने कहा कि काम करने के बावजूद मजदूरों को उनका बकाया वेतनमान सहित अन्य मांगे पूरी नहीं हो रही हैं। प्रबंधन की लापरवाही के कारण ही मजदरों को आर्थिक उपेक्षा का दंश झेलना पड रहा है। उन्होंने कहा कि मांगें पूरी नहीं हुई तो जल्द बडा आंदोलन किया जाएगा। उन्होंंने प्रबंधन से दीपावली से पूूूर्व मजदूरों का बकाया वेतन और बोनस का भुगतार करने की भी मांग की।

वहीं विमल महली ने भी प्रबंधन से पूजा और पर्व को देखते हुए तत्काल एक महीने का बकाया वेतन और बोनस भुगतान करने की मांग की। उन्होंने कहा कि उपक्रम में लगातार उत्पादन किया जा रहा है। बावजूद इसके एचईसी के स्थायी कर्मचारियों को प्रमोशन नहीं मिल रहा है। सप्लाई एवं ठेका मजदूरों का ग्रेडेशन, छह किस्तों का बकाया डीए, 30 प्रतिशत वेतन और सितंबर 2023 से 2024 तक अर्जित मजदूरी का भुगतान होनी चाहिए।

इसके अलावा सभा में केंद्रीय अधिसूचित न्यूनतम वेतन या एसीसी में हुए वेतन समझौते के तहत अधिक लाभकारी वेतन लागू करने, काटी गई वीपीएफ राशि वापस करने और 2023-24 के अर्जित अवकाश का भुगतान एवं उपयोग की अनुमति देने की मांग की गई।

मजदूर नेताओं ने कहा कि दीपावली के बाद आंदोलन को तेज होगा। वहीं प्रबंधन से तब तक वार्ता कर समस्याओं का समाधान करने की अपील की गई।

सभा में विमल महली, जॉन मुहम्मद, चिराग बारला, भवन सिंह, हरेंद्र प्रसाद यादव, महेंद्र, राजेंद्र कुमार सहित अन्य कर्मी मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

773047 Articles

Share this story