एचईसी मुख्यालय के समक्ष दूसरे दिन भी आंदोलन जारी, चार मांगों पर अड़े कर्मचारी

WhatsApp Channel Join Now
एचईसी मुख्यालय के समक्ष दूसरे दिन भी आंदोलन जारी, चार मांगों पर अड़े कर्मचारी


रांची, 14 अक्टूबर (हि.स.)। एचईसी श्रमिक संघ यूनियन की ओर से एचईसी के वेतन भुगतना करने सहित अन्य मांगों को लेकर एचईसी मुख्यालय के समक्ष कर्मचारियों के आंदोलन का दूसरे दिन बुधवार को भी जारी रहा।

मौके पर संघ के अध्यक्ष शनि सिंह ने प्रबंधन पर कर्मचारियों की समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि वेतन भुगतान में लगातार देरी से कर्मचारियों में असंतोष बढ़ रहा है। यदि मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन और भी तेज किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि यदि प्रबंधन के पास वेतन भुगतान के लिए पर्याप्त राशि उपलब्ध है, तो कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं देना समझ से परे है। शनि सिंह ने मांग की कि प्रत्येक माह नियमित वेतन भुगतान सुनिश्चित की जाए और 2018 बैच के कर्मचारियों के प्रमोशन की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाए।

उन्होंने सप्लाई कर्मियों को पहले मिलने वाली सुविधाएं और लाभ बहाल करने की भी मांग उठाई। क्वार्टर आवंटन पर सवाल उठाते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि सीवोटी की ओर से मनमाने तरीके से क्वार्टर आवंटित किए जा रहे हैं।

उन्होंने निदेशक कार्मिक से हस्तक्षेप कर आवंटन प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की। इस दौरान एचईसी कर्मियों ने कर्मचारी के नियमित वेतन भुगतान करने, 2018 बैच के कर्मचारियों के प्रमोशन देने, सप्लाई कर्मियों की सुविधाओं की बहाली करने और प्रत्येक कर्मचारी को दो-दो क्वार्टर आवंटित किए जाने की मांग कर रहे हैं।

संघ ने प्रबंधन से चारों मांगों पर तत्काल कार्रवाई कर कर्मचारियों को राहत देने की अपील की।

मौके पर बड़ी संख्या में मजदूर कर्मी मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

760937 Articles

Share this story