एचईसी की समस्याओं को लेकर संघ ने रक्षा राज्य मंत्री से की मुलाकात

WhatsApp Channel Join Now
एचईसी की समस्याओं को लेकर संघ ने रक्षा राज्य मंत्री से की मुलाकात


रांची, 29 मार्च (हि.स.)। हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचईसी) की समस्याओं को लेकर एचईसी मजदूर संघ के कार्यकर्ताओं ने रविवार को संघ के महामंत्री रमाशंकर प्रसाद के नेतृत्व में रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ से मुलाकात की।

इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने एचईसी की समस्याओं से मंत्री को जानकारी दी।

रमाशंकर प्रसाद ने बताया कि एचईसी लंबे समय से आर्थिक, प्रशासनिक और उत्पादन संबंधी कठिनाइयों से जूझ रहा है। उन्होंने कर्मचारियों के बकाया वेतन का भुगतान संहिता ने समस्याओं की ओर सेठ का ध्यान आकृष्ट कराया।

प्रतिनिधिमंडल ने सेठ से एचईसी के पुनर्जीवन के लिए ठोस और त्वरित कदम उठाने की मांग की।

मौके पर रक्षा राज्य मंत्री ने मजदूरों की बातों को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि सरकार इस दिशा में सकारात्मक पहल करेगी और संबंधित विभागों के साथ समन्वय बनाकर समस्याओं के समाधान का प्रयास किया जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Share this story