एचईसी में वेतन भुगतान में देरी पर उठी आवाज, यूनियन ने समय पर भुगतान की मांग दोहराई

WhatsApp Channel Join Now
एचईसी में वेतन भुगतान में देरी पर उठी आवाज, यूनियन ने समय पर भुगतान की मांग दोहराई


एचईसी में वेतन भुगतान में देरी पर उठी आवाज, यूनियन ने समय पर भुगतान की मांग दोहराई


रांची, 04 अप्रैल (हि.स.)। हटिया कामगार यूनियन (एटक) के उपाध्यक्ष लालदेव सिंह ने एक बार फिर हेवी इंजीनियर्स कॉरपोरेशन लिमिटेड) (एचईसी) में मजदूरों के वेतन भुगतान में हो रही देरी का मुद्दा उठाया है।

शनिवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में उन्होंने कहा कि एचईसी में उत्पादन की स्थिति बेहतर है, लेकिन उत्पादन की गति बनाए रखने के लिए कर्मचारियों को समय पर वेतन मिलना बेहद जरूरी है। उन्होंने बताया कि चालू वित्तीय वर्ष में स्थायी और ठेका मजदूरों ने अच्छा प्रदर्शन किया है, जिससे कलेक्शन में भी वृद्धि हुई है।

उन्होंने कहा कि प्रबंधन की ओर से दो माह का वेतन भुगतान करने का आश्वासन दिया जा रहा है, लेकिन इसके बावजूद वेतन भुगतान में लगातार देरी हो रही है। इससे कर्मचारियों में निराशा बढ़ रही है और इसका सीधा असर उत्पादन पर पड़ सकता है।

लालदेव सिंह ने कहा कि नए श्रम कानून के तहत हर माह की 7 तारीख तक वेतन भुगतान का प्रावधान है। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड ने 1 अप्रैल 2026 से इस नियम को लागू कर दिया है, लेकिन एचईसी में अभी तक इसका पालन नहीं हो रहा है।

यूनियन ने प्रबंधन से मांग की है कि कर्मचारियों को समय पर वेतन भुगतान सुनिश्चित किया जाए, ताकि उत्पादन प्रभावित न हो और कर्मचारियों का मनोबल बना रहे।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Share this story