सीठियो घाट में शव जलाने के नाम पर मनमाने वसूली काे लेकर नगर आयुक्त से कार्रवाई की मांग

WhatsApp Channel Join Now
सीठियो घाट में शव जलाने के नाम पर मनमाने वसूली काे लेकर नगर आयुक्त से कार्रवाई की मांग


सीठियो घाट में शव जलाने के नाम पर मनमाने वसूली काे लेकर नगर आयुक्त से कार्रवाई की मांग


रांची, 31 अगस्त (हि.स.)। एचईसी आवासीय क्षेत्रवासियों ने क्षेत्र में नागरिक सुविधाओं से जुड़ी चार प्रमुख समस्याओं को लेकर सोमवार को रांची नगर निगम के नगर आयुक्त के समक्ष एक आवेदन देकर शीघ्र कार्रवाई करने की मांग की गई है। यह जानकारी एचईसी क्षेत्र के नागरिकों की ओर से अध्यक्ष मंगल शर्मा ने जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी।

उन्होंने जारी विज्ञप्ति के जरिए बताया कि आवेदन में सीठियो रोड स्थित श्मशान घाट पर शव के अंतिम संस्कार के लिए मनमाने शुल्क की वसूली पर रोक लगाने की मांग की है। उन्होंने लकड़ी की कीमत और शव जलाने वाले कर्मी का शुल्क निर्धारित कर सूचना पट पर प्रदर्शित करने का आग्रह किया है।

आवेदन में धुर्वा से कचहरी और कचहरी से धुर्वा के बीच बंद सिटी बस सेवा को पुनः बहाल करने की मांग भी की गई है। उन्होंने कहा कि बस सेवा बंद होने से लोगों को कई बार ऑटो बदलना पड़ता है और अधिक किराया देना पड़ता है।

इसके अलावा आवासीय कॉलोनियों में बढ़ते आवारा कुत्तों के प्रकोप से बच्चों और राहगीरों की सुरक्षा को खतरा बताते हुए उन्हें हटाने की मांग की गई है। वहीं, सड़कों में हुए कटाव और गड्ढों की मरम्मत कराने का भी आग्रह किया गया है। आवेदन की प्रतिलिपि रांची नगर निगम के महापौर और उप महापौर को भी दी गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Share this story