एचईसी प्रबंधन कामगारों की मूलभूत सुविधाओं की कर रही अनदेखी : लीलाधर

WhatsApp Channel Join Now
एचईसी प्रबंधन कामगारों की मूलभूत सुविधाओं की कर रही अनदेखी : लीलाधर


रांची, 04 जुलाई (हि.स.)।

हटिया प्रोजेक्ट वर्कर्स यूनियन के महामंत्री सह इंटक के राष्ट्रीय संगठन सचिव लीलाधर सिंह ने कहा कि एचईसी के कामगारों की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है।

एचईसी प्रबंधन पर कामगारों की मूलभूत सुविधाओं की अनदेखी कर रही है। दो वर्षों से अधिक समय से वेतन बकाया है। पहले प्रत्येक माह 15 दिनों का वेतन भुगतान किया जाता था, जबकि वर्तमान में 45 दिनों में एक माह का वेतन दिया जा रहा है। लीलाधर सिंह शनिवार को धुर्वा में आयोजित बैठक में बोली रहे थे।

उन्होंने कहा कि प्लांट में शौचालयों की स्थिति खराब है, पीने के पानी, साबुन और कैंटीन जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं। महिला और पुरुष कामगारों को शौच के लिए झाड़ियों का सहारा लेना पड़ रहा है, जो फैक्ट्री अधिनियम के प्रावधानों का उल्लंघन है। लीलाधर सिंह ने कहा कि उत्पादन कार्य जारी रहने के बावजूद कामगारों की लगभग एक दशक से प्रोन्नति लंबित है, जबकि अधिकारियों को नियमित प्रोन्नति मिल रही है।

उन्होंने एचईसी अस्पताल, वेलनेस सेंटर, नगर प्रशासन, अतिक्रमण, स्वास्थ्य सेवाओं और मेंटेनेंस व्यवस्था पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि इन कमियों का सीधा असर कामगारों पर पड़ रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो यूनियन कामगारों के हित में प्रबंधन और सरकार के खिलाफ आंदोलन करेगी।

बैठक की अध्यक्षता यूनियन के उपाध्यक्ष गिरीश कुमार चौहान ने की।

बैठक में राजेंद्र कान्त महतो, भोला साव, खुर्शीद आलम, धनंजय श्रीवास्तव, राममोहन बैठा, मैजुल हक, नौशाद अंसारी, कृष्णा यादव, शैलेश, सुधीर कुमार मिश्र, रमेश चंद्र पांडेय, नवनीत सिंह, एसके पांडेय, अजय सिंह, एसएस बैठा, मो कादिर सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Share this story