यूनियन ने की एचईसी प्रबंधन से कर्मियों को दीपावली से पूर्व वेतन देने की मांग

WhatsApp Channel Join Now
यूनियन ने की एचईसी प्रबंधन से कर्मियों को दीपावली से पूर्व वेतन देने की मांग


रांची, 03 नवंबर (हि.स.)। एचईसी लिमिटेड श्रमिक कर्मचारी यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को निदेशक (वित्त) और निदेशक (उत्पादन) से मुलाकात कर कर्मचारियों के लंबित वेतन भुगतान का मुद्दा उठाया। यूनियन ने मांग की कि दीपावली और छठ पूजा से पहले कर्मचारियों को वेतन दिया जाए, ताकि त्योहार के दौरान उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े।

महामंत्री ने कहा कि एचईसी कर्मचारियों को पारस हॉस्पिटल से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में अस्पताल के निदेशक से जल्द मुलाकात कर समस्याओं के समाधान की पहल की जाएगी। वहीं, वर्ष 2018 बैच के कर्मचारियों के प्रमोशन का मामला सीएमडी के समक्ष उठाकर शीघ्र पदोन्नति दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

यूनियन के महामंत्री प्रकाश कुमार ने बताया कि प्रबंधन के निदेशकों ने फिलहाल कंपनी के पास पैसों की कमी होने की बात कही है।

हालांकि, उन्होंने आश्वासन दिया कि राशि उपलब्ध होते ही वेतन भुगतान का प्रयास किया जाएगा। यदि दीपावली से पहले भुगतान संभव नहीं हुआ तो छठ पूजा से पहले वेतन देने की पूरी कोशिश की जाएगी।

प्रतिनिधिमंडल में महामंत्री प्रकाश कुमार के अलावा संजय सिन्हा और पंकज शर्मा शामिल थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

771982 Articles

Share this story